Search

July 1, 2026 1:04 am

बकरी चले जाने के विवाद में महिला से मारपीट, जान से मारने की नीयत से सिर पर लाठी मारने का आरोप

इकबाल हुसैन

महेशपुर थाना क्षेत्र के धर्मखांपड़ा गांव में बकरी चले जाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां रुमेसा बीबी ने तीन लोगों के खिलाफ महेशपुर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत में 65 वर्षीय रुमेसा बीबी ने बताया कि 24 जून 2026 को उनकी बेटी हीरा बीबी (27) मायके आई हुई थी। इसी दौरान गांव के ही सिराजुल शेख, लीलू शेख और अजीजुल शेख ने बकरी के घर में चले जाने को लेकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट की।
आरोप है कि लीलू शेख ने जान मारने की नीयत से हीरा बीबी के सिर पर लाठी से वार किया, जबकि अजीजुल शेख पर मारपीट के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पीड़िता की मां ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की है। मामले में महेशपुर थाना में कांड संख्या 104/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 76, 356, 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!