Search

August 18, 2026 5:02 am

भाई बहन के पवित्र रिश्ते का कत्ल: नाबालिग बहन से दो साल तक दुष्कर्म,आरोपी भाई गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

पाकुड़। रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। एक युवक पर अपनी ही नाबालिग बहन के साथ करीब दो वर्षों तक लगातार दुष्कर्म और यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। नगर थाना कांड संख्या-161/26 के तहत दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उसका बड़ा भाई लंबे समय से उसके साथ गलत हरकत करता रहा। मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पीड़िता के बयान सहित अन्य साक्ष्यों को जुटाने में लगी है। इस घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। भाई-बहन का रिश्ता विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इस मामले में सामने आए आरोपों ने इस पवित्र रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!