Search

July 3, 2026 11:28 pm

विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के प्रयास रंग लाए, महेशपुर को 128.20 करोड़ की सड़क परियोजना की मंजूरी

पाकुड़िया: महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। राज्य सरकार की कैबिनेट ने तलवा–खारू टोला सड़क के पुनर्निर्माण के लिए 128 करोड़ 20 लाख 34 हजार 500 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। इसकी जानकारी विधायक ने शुक्रवार को पाकुड़िया स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान दी।
विधायक ने बताया कि तलवा से खारू टोला (सलपानी होकर) 11.770 किलोमीटर तथा चंदना से श्रीधरपाड़ा लिंक पथ 6.140 किलोमीटर सहित कुल 17.910 किलोमीटर सड़क का पुनर्निर्माण होगा। परियोजना में पुल निर्माण, भूमि अधिग्रहण, यूटिलिटी शिफ्टिंग और पौधारोपण जैसे कार्य भी शामिल हैं।
प्रो. मरांडी ने कहा कि सड़क बनने से पाकुड़िया और आसपास के दर्जनों गांवों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। लोगों का प्रखंड मुख्यालय, जिला मुख्यालय, अस्पताल तथा पश्चिम बंगाल तक आवागमन आसान होगा। उन्होंने बताया कि महेशपुर विधानसभा की अन्य महत्वपूर्ण सड़क एवं पुल योजनाओं के लिए भी सरकार और पथ निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है, जिनकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। विधायक ने इस मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया। वहीं, सड़क परियोजना को मंजूरी मिलने की खबर से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और लोगों ने विधायक के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!