Search

July 4, 2026 12:37 am

प्राक्कलन समिति की अहम बैठक, विधायक हेमलाल मुर्मू ने विकास योजनाओं का लिया विस्तृत जायजा

रांची: झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति की महत्वपूर्ण विभागीय बैठक शुक्रवार को रांची में लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग और पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के कार्यों, योजनाओं की प्रगति तथा विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान विधायक हेमलाल मुर्मू ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने जनहित से जुड़े विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति बनाए रखने पर जोर देते हुए योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में प्राक्कलन समिति के अन्य सदस्य, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कई प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!