Search

July 5, 2026 1:07 am

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पाकुड़िया थाना में कांड संख्या 48/26 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को थाना क्षेत्र के ही एक गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए पाकुड़ जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!