Search

July 13, 2026 9:52 pm

लेटेस्ट न्यूज़

दिव्यांगों को मिली ट्राइसाइकिल, स्कूल में शुरू हुआ वाटर प्यूरीफायर, जन वन अभियान का आगाज।

इकबाल हुसैन

महेशपुर/पाकुड़। एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से प्रवाह संस्था द्वारा संचालित ग्राम सेवा कार्यक्रम के तहत सोमवार को देवीनगर पंचायत में सामाजिक समावेशन, स्वच्छ पेयजल और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रवाह संस्था के सचिव दिलीप दुबे ने किया। इस दौरान तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। ट्राइसाइकिल मिलने से उनकी आवाजाही सुगम होगी तथा वे रोजगार और दैनिक गतिविधियों में अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
इसके बाद मॉडल हाई स्कूल, देवीनगर में विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए वाटर प्यूरीफायर का उद्घाटन किया गया। इसके शुरू होने से स्कूल में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो गई है, जिससे सैकड़ों छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के अंतिम चरण में जन वन अभियान के तहत पौधारोपण के लिए गड्ढा खुदाई कार्य का शुभारंभ किया गया। प्रवाह संस्था के जन वन विशेषज्ञ संतोष ने पौधारोपण की वैज्ञानिक पद्धति, पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
प्रवाह संस्था के सचिव दिलीप दुबे ने कहा कि ग्राम सेवा कार्यक्रम के माध्यम से संस्था ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने का लक्ष्य है।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र भगत, प्रवाह संस्था की टीम, शिक्षक, ग्रामीण एवं लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने एसबीआई फाउंडेशन और प्रवाह संस्था की पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

img 20260713 wa00085899173633065656152
img 20260713 wa0009202517238065063375

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!