अक्षय कुमार
बेरमो। बुधवार को गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी अपने संसदीय क्षेत्र, गिरिडीह के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कतरासगढ़ स्थित डी.ए.वी. महिला महाविद्यालय में प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षाकर्मियों से औपचारिक मुलाकात कर महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं, आधारभूत संरचना, आधुनिक शिक्षण संसाधनों, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, खेलकूद, डिजिटल शिक्षा तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की।


इस दौरान महाविद्यालय परिवार द्वारा रखी गई आवश्यकताओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास, शैक्षणिक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण तथा अन्य जनोपयोगी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु हरसंभव सहयोग एवं सार्थक पहल की जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रत्येक प्रयास केवल वर्तमान को नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करता है। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है और इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।





