Search

July 21, 2026 3:26 am

खेल प्रदर्शनी विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है- सचिव प्रियंका कुमारी

अक्षय कुमार

रामगढ़। शनिवार को राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा भव्य खेल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना था। खेल प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेल एवं शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट अवसर प्रदान करना है। खेल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अनेक प्रोजेक्ट बनाए तथा महान खिलाड़ियों का भी चित्रण किया।

img 20260718 wa01708378557616888547146
img 20260718 wa01717541147959640098267

उन्होंने विभिन्न खेलों, उनके नियमों, खेल उपकरणों और प्रसिद्ध खिलाड़ियों की उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सचिव प्रियंका कुमारी, कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि, कुलसचिव निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, विभिन्न विभागों शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कुलाधिपति बी एन साह ने कहा कि राधा गोविन्द विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं व्यक्तित्व विकास को भी समान महत्व देता है। हमारा उद्देश्य ऐसे युवाओं का निर्माण करना है जो शिक्षा, खेल और नैतिक मूल्यों के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि ने कहा, “खेल केवल शारीरिक क्षमता को ही नहीं बढ़ाते, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व, टीम भावना और सकारात्मक सोच का भी विकास करते हैं।

img 20260718 wa01741504589517932918925
img 20260718 wa01786343157918253441951

विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है।कुलसचिव (डॉ)निर्मल कुमार मंडल ने कहा कि खेल प्रदर्शनी आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का सर्वोत्तम माध्यम हैं। कार्यक्रम का सफल आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!