Search

September 5, 2026 12:27 am

एसआईआर अभियान में लाएं तेजी, चुनावी पाठशाला से पहले एसडीओ ने दिया स्पष्ट निर्देश।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): चुनावी पाठशाला को लेकर सोमवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय सभागार में बैठक हुई। जहां अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी ने उपस्थित सभी पर्यवेक्षक , बीएलओ व स्वंयसेवक शिक्षको को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आगामी 22 जुलाई को एसआईआर की चुनावी पाठशाला को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। जिसमे सभी बीएलओ , बीएलए व स्वंयसेवक भाग लेंगे। इसको लेकर निर्देश देते हुए एसडीओ ने कहा कि सभी मतदाता पुनरीक्षण कार्य मे तेजी लाये। सभी एसआईआर फॉर्म मतदाताओ से संग्रह करना है। इस अवसर पर बीडीओ टुडू दिलीप , बीपीओ ट्विंकल चौधरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!