अक्षय कुमार
कुजू। बाल विद्या मंदिर, आरा कोलियरी में सीसीएल के महाप्रबंधक (कुजू क्षेत्र) आर.के सिन्हा द्वारा शनिवार को विद्यालय की आवश्यक सुविधाओं के विकास हेतु निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय की छात्राओं द्वारा श्री सिन्हा एवं आरा कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी रामप्रवेश पासवान सहित अन्य अतिथियों का विद्यालय की छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।


इस निरीक्षण के दौरान प्राचार्य रंजीत सिंह द्वारा विद्यालय अंतर्गत कई आवश्यक समस्याओं से महाप्रबंधक को अवगत कराया गया। मौके पर महाप्रबंधक श्री सिन्हा द्वारा विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक बिंदुओं पर सहयोग करने की बात कही। मौके पर प्राचार्य श्री सिंह ने कहां की महाप्रबंधक श्री सिन्हा के कार्यकाल के दौरान विद्यालय को यथा संभव सहयोग मिलते आया है। जिससे कि विद्यालय का संचालन सुगमता पूर्वक जारी है।


मौके पर आर कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी श्री पासवान, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रति महतो, यूनियन नेता वाहिद अंसारी, मो० इतराइल समेत उप- प्राचार्या सुनीता कुमारी एवं एकेडमिक प्रमुख पुष्पिता कुमारी मौजूद रही सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





