Search

July 28, 2026 12:52 am

छात्रों के आंदोलन से बैकफुट पर आई मोदी सरकार: आलमगीर

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने युवाओं के जज्बे को किया सलाम, बोले- हक की लड़ाई में युवाओं ने दिखाई ताकत

पाकुड़ स्थित जिला कांग्रेस भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने देश और राज्य में छात्रों व युवाओं द्वारा अपने अधिकारों के लिए चलाए जा रहे आंदोलनों पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने युवाओं की एकजुटता और उनके संघर्ष की सराहना करते हुए इसे लोकतंत्र और संविधान की जीत करार दिया.

युवा शक्ति के सामने नतमस्तक हुई सरकार: आलमगीर

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि भारत का इतिहास गवाह है कि यह देश युवाओं की सोच, ऊर्जा और उनके विचारों के बल पर ही आगे बढ़ा है. आजादी की लड़ाई से लेकर जयप्रकाश नारायण के दौर तक जब-जब युवाओं ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है, तब-तब सत्ता को झुकना पड़ा है.मीडीया को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा जंतर-मंतर से लेकर देश और प्रदेश के कोने-कोने में हमारे छात्र और नौजवान साथी लगातार धरने पर बैठे रहे. यह उन पर हो रहे अन्याय के खिलाफ एक मजबूत आवाज थी. युवाओं के इसी ऐतिहासिक और बुलंद आंदोलन का परिणाम है कि सरकार को झुकना पड़ा और अंततः संबंधित मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. यह संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों और लोकतंत्र की जीत है.आलमगीर आलम ने कहा कि अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले सभी छात्र व युवा धन्यवाद के पात्र हैं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपना आंदोलन जारी रखा और सरकार को फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर किया. उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से युवाओं, छात्रों और उनके संवैधानिक अधिकारों के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनकी आवाज बुलंद करती रहेगी.इसके बाद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं के Enumeration Form समय पर BLO (बीएलओ) के पास जमा कराने में सक्रिय सहयोग दें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!