Search

August 2, 2026 7:19 pm

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शूटिंग रेंज में खिलाड़ियों को मिला प्रशिक्षण एवं सम्मान

अक्षय कुमार

बोकारो। बोकारो रायफल क्लब एवं यूनिक एंड यूनिटी फाउंडेशन के तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शुटिंग में निःशुल्क प्रशिक्षण में भाग लेने वाले शूटिंग खेल के खिलाड़ी प्रतिभागी को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में चिन्मया विद्यालय के सूरज शर्मा ने खिलाड़ियों संबोधित करते हुए कहा कि बोकारो शहर में रायफल शुटिंग प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो गौरवपूर्ण है। लक्ष्य के अनुरूप खिलाड़ी राज्य एवं देश हित में शूटिंग के अभ्यास कर आगे बढ़े। मैं आपका उज्ज्वल भविष्य का कामना करता हूँ और CBSE द्वारा निर्धारित पाठ्‌यक्रम और खेलकूद में हर संभव हमेशा सहयोग किया जाएगा।

img 20260802 wa01939180447059172481900
img 20260802 wa01918551748703182121090

खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों की प्रेरणा हेतु उदाहरण स्वरूप अभिनव बिंद्रा, जो कि निशानेबाजी में अपने देश के लिए गोल्ड मेडल जीत कर पूरी दुनिया में देश का नाम गौरवान्वित किये। आयोजकों द्वारा इस शहर में अनुठा प्रयास किया जाना सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 2ए के प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा द्वारा कहा गया कि चलने वाला ही मंजिल पाता है, बैठने वाला पीछे रह जाता है। ठहरा पानी सड़ने लगता है और बहता पानी निर्मल रहता है। इसलिए खिलाड़ी कड़ी मेहनत और लक्ष्य को निर्धारित कर निरंतर अभ्यास करें। निश्चित मंजिल प्राप्त होगा। श्रद्धा और विश्वास से आगे बढ़े ईश्वर का आशीर्वाद आपके साथ है। कार्यक्रम का संचालन बोकारो रायफल क्लब के सचिव अनील कुमार ने किया और अतिथियों को बोकारो के खेल उपलब्धियों की जानकारी देते हुए शूटिंग खेल की महत्ता पर प्रकाश डाले। खिलाड़ियों और शहर के लोगों को शूटिंग रेंज में अभ्यास करने का अपील भी किये।

img 20260802 wa01981086123869365207441
img 20260802 wa01928039241121864338463

प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को चिन्मया विद्यालय के प्राचार्य सूरज शाफ्मा, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर 2ए के प्रधानाचार्य पंकज मिश्रा, बोकारो रायफल क्लब के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, यूनिक एंड यूनिटी के निदेशक विभा कुमारी एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव सिंह ने प्रमाण पत्र वितरण कर सबका मनोबल बढ़ाये। इस अवसर पर शूटिंग रेंज के प्रशिक्षक पिंटू यादव, अरबिंद कुमार, रणविजय ओझा एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!