अक्षय कुमार
रामगढ़। सांसद प्रतिनिधि सह (मीडिया प्रभारी) धनंजय कुमार पुटूस ने गुरुवार को रामगढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.के. मिश्रा से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा महाविद्यालय में छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान श्री पुटूस ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज एवं पीढ़ी की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है।

महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित परिसर और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। वहीं प्राचार्य डॉ. बी.के. मिश्रा ने भी महाविद्यालय के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए तथा विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस के सकारात्मक सुझावों और सहयोग की भावना की सराहना करते हुए भविष्य में भी समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही। प्राचार्य ने सांसद प्रतिनिधि के सहयोगपूर्ण एवं विद्यार्थियों के प्रति भावनात्मक सुझाव की प्रशंसा की।





