Search

August 4, 2026 9:48 pm

एसआईआर प्रशिक्षण में बीएलओ को दिए दावा-आपत्ति व नोटिस प्रक्रिया के निर्देश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

इकबाल हुसैन

महेशपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मंगलवार को महेशपुर प्रखंड सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को लेकर बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव एवं अंचल अधिकारी संजय सिन्हा ने एसआईआर के तहत दावा-आपत्ति, नोटिस जारी करने, सत्यापन एवं निस्तारण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन से संबंधित प्राप्त दावों और आपत्तियों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष तरीके से निस्तारण किया जाना है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे और अपात्र नामों को नियमानुसार हटाया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान एसआईआर कार्य के तहत मैपिंग एवं डिजिटलीकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीडीओ डॉ. यादव ने कहा कि मतदाता सूची के मैपिंग एवं डिजिटलीकरण में शुद्धता और सावधानी बेहद महत्वपूर्ण है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ ने जिम्मेदारी और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया है, जो अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि वे घर-घर जाकर सत्यापन कार्य पूरी गंभीरता, निष्पक्षता एवं ईमानदारी से करें। साथ ही, एसआईआर कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण में प्रखंड के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

img 20260804 wa00365533361151964487175
img 20260804 wa00371398824549682091811

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!