सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए चोर।
Also Read: 20 साल से कांवरियों की सेवा में जुटी ब्याहुत कलवार समिति, 30 जुलाई से शुरू होगा नि:शुल्क सेवा शिविर
राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़) : थाना क्षेत्र के नामोपाड़ा स्थित मुकेश भगत के कोल्डड्रिंक गोदाम में सोमवार की रात हजारों की चोरी हो गई। पुलिस मंगलवार की सुबह घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच की। गोदाम मालिक मुकेश के साथ पूछताछ की गई। मुकेश ने बताया कि उसका गोदाम बंद था। चोरों ने मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा चोरी की घटना को अंजाम दिया। मुकेश ने बताया कि उसके गोदाम से 15 हजार नगद और कांसा, पीतल की बर्तन चोरी हुई है। साथ ही चोरी की घटना को छिपाने के उद्देश्य से चोरों ने सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर भी साथ लेकर चला गया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि आसपास लगी सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है। मुकेश ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है।
Also Read: हूल दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन






