अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर 18 यूनिट रक्तदान।
पाकुड़। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है, इसलिए युवा खुद रक्तदान करें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उपायुक्त ने बुधवार को पुराना सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि युवाओं की भागीदारी से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित होने के साथ समाज में सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होगी।
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित रक्तदान शिविरों में कुल 18 यूनिट रक्तदान किया गया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने रक्त संग्रहण की प्रक्रिया और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा सुरक्षित संग्रहण व उचित प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।








