Search

August 14, 2026 12:45 am

एआईएमआईएम का जनसंपर्क अभियान, संगठन विस्तार पर जोर

राजकुमार भगत

पाकुड़। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की ओर से गुरुवार को कोलाजोड़ा पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। पूर्व विधायक सह संथाल परगना प्रभारी अकील अख्तर के निर्देश पर जिला अध्यक्ष मो. शम्साद आलम के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंचायत क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं और जनमुद्दों की जानकारी ली। इस दौरान पार्टी की नीतियों और विचारधारा से लोगों को अवगत कराने के साथ संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूत करने, नए लोगों को पार्टी से जोड़ने और सदस्यता अभियान को गति देने पर चर्चा हुई। मौके पर जिला उपाध्यक्ष याफोस अली और जिला सचिव एनी रोज मुर्मू मौजूद रहीं।
जिला अध्यक्ष मो. शम्साद आलम ने कहा कि एआईएमआईएम का लक्ष्य गांव और पंचायत स्तर तक संगठन को सक्रिय व मजबूत बनाना है। आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जिले की विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क, सदस्यता और संगठन विस्तार अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निष्ठा और मेहनत के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की अपील की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!