Search

August 18, 2026 5:18 pm

दो दिन बाद भी नहीं उतरा तिरंगा, स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की अनदेखी।

महेशपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय ईच्छानगर के सरकारी स्कूल में ‘राष्ट्रध्वज’ का घोर अपमान।

सानू कुमार

देश के सम्मान का प्रति राष्ट्रीय ध्वज तथा उसके सम्मान के निहित भारतीय संविधान द्वारा निर्धारित नियमों की अँधेकी किये जाने का एक बड़ा प्रमाण महेशपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ईच्छानगर में 17 अगस्त को देखने को मिला है. 80 वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन फहराये गए राष्ट्रीय ध्वज को 17 अगस्त सुबह 07 बजे तक नहीं उतारा गया था। विद्यालय के प्रधान शिक्षक सहित अन्य शिक्षकों ने 15 अगस्त के दिन बिगत शनिवार को फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज को विद्यालय के प्रधान शिक्षक व अन्य शिक्षकों के देखरेख में शाम को निर्धारित समय तक राष्ट्रीय ध्वज को नहीं उतारा गया. विद्यालय के शिक्षकों के लापरवाह कार्य शैली का नमूना यह था कि 15 अगस्त की सुबह को फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज 17 अगस्त सुबह 7 बजे तक फहरता देखा गया है, जबकि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिए संवैधानिक निर्देशों के अनुसार यह कार्य न सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को व्यक्त करता है, बल्कि ऐसे लापरवाह शिक्षकों को भारत के संविधान तथा तिरंगे की सही जानकारी नहीं होने का परिचय देता है. ऐसे लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ इस तरह के गैर जिम्मेदाराना कार्य किए जाने पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, अगर ऐसा कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा. आपको बताते चले कि राष्ट्रीय ध्वज को राष्ट्रीय पर्व के अलावे यहां वहां फहराते हुए रखना अपराध के श्रेणी में आता है. राष्ट्रीय ध्वज उच्च स्तरीय कार्यालय के भवन पर फहरते रहने का नियम है.

क्या कहते हैं प्रधान शिक्षक

इस संबंध में विद्यालय के प्रधान शिक्षक मशी सोरेन से जानकारी लेने पर उन्होंने कहाँ कि विद्यालय के एक शिक्षिका को झंडा उतारने की जिम्मेदारी दी गई थी. लेकिन झंडा को उतारा नहीं गया. जहां 17 तारीख सुबह आननफानन में झंडा को उतारा गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!