Search

August 23, 2026 9:18 pm

गणेशोत्सव व दुर्गापूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): जबरदहा स्थित दामिन डाक बंगला परिसर में रविवार को आगामी गणेशोत्सव व दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर पूजा समितियों द्वारा पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। जहां पुजारी सुजय पांडे के द्वारा सदस्यों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण व पूजा-अर्चना के साथ पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सार्वजनिक गणेश पूजा समिति व सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियों द्वारा बीते कई वर्षों से इस स्थल पर पूजन सहित अन्य कार्यक्रमो का आयोजन करते आ रहा है। पूजा समिति सदस्यों ने कहा कि गणेश पूजा व दुर्गा पूजा क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। दोनों पूजा को श्रद्धा, उत्साह व आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।पूजा पंडाल को आकर्षक स्वरूप देने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य एवं कार्यकर्ता मिल-जुलकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष दीपक साहा, गणेश पूजा समिति अध्यक्ष अजय यादव, दीपक भगत, उत्तम साहा, राधेश्याम रविदास , जितेंद्र रविदास, पप्पू शर्मा आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!