अक्षय कुमार
कुजू। बाल विद्या मंदिर, आरा कोलियरी में आज शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रंजीत कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि यह दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है।इन्होंने भारत को हॉकी में तीन बार ओलंपिक गोल्ड मेडल दिलवाते हुए वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अपने खेल एवं कुशल मार्गदर्शन सहित रणनीति से अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। हिटलर भी उनके खेल के कायल थे। इस अवसर पर विद्यालय में 400 मीटर रिले रेस, वॉलीबॉल, हॉकी, फुटबॉल आदि खेलों का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रकाश डालते हुए श्री सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि:-

- खेलों के प्रति जागरूकता
यह दिन लोगों, विशेषकर बच्चों और युवाओं को खेलों के महत्व के प्रति जागरूक करता है। - स्वास्थ्य और फिटनेस
नियमित खेल एवं व्यायाम शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक हैं। - अनुशासन और टीम भावना
खेल हमें अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग, धैर्य और हार से सीखने की भावना सिखाते हैं। - खिलाड़ियों का सम्मान
इस दिन देश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाता है। इसी अवसर पर राष्ट्रीय खेल पुरस्कार भी प्रदान किए जाते हैं

इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षिका पुष्पिता कुमारी, अशोक करमाली, मो. साहिल, भगीरथ प्रसाद, कोलेश्वर महतो, बैजनाथ प्रसाद, सबिता कुमारी, बबीता कुमारी, वंदना पांडे , सोनी गुप्ता, नेहा कुमारी सहित सभी छात्र- छात्राएँ मौजूद रहे।





