Search

September 2, 2026 12:03 am

लड़की को भगाने के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

अमर भगत

अमड़ापाड़ा/पाकुड़। थाना पुलिस ने लड़की को भगाने के मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेशपुर थाना क्षेत्र के लोंगबेड़ा गांव निवासी जसेई किस्कू के 22 वर्षीय पुत्र मनेल किस्कू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस संबंध में अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 63/26, दिनांक 7 अगस्त 2026 को धारा 96 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में मनेल किस्कू को नामजद आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे लोंगबेड़ा गांव से गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अनूप रौशन भेंगरा ने बताया कि थाना क्षेत्र से एक लड़की को भगाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!