Search

September 11, 2026 8:34 pm

नन्हे हाथों ने परोसा स्वाद का जायका, पिट्स मॉडर्न स्कूल में नॉन-फायर कुकिंग डे संपन्न

अक्षय कुमार

गोमिया। पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया में आज एलकेजी और यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए नॉन-फायर कुकिंग डे का सफल आयोजन किया गया। बच्चों और उनकी माताओं की जोड़ी ने बिना आग के सैंडविच, फ्रूट चाट, भेलपुरी, कॉर्न चाट और स्प्राउट्स जैसे स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन बनाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। नन्हे शेफ, शेफ कैप और एप्रन पहनकर पूरी तरह से शेफ के रूप में आकर्षक नजर आए।

img 20260910 wa01161111654616285686504
img 20260910 wa01175371312521385507721
कार्यक्रम का हुआ आकर्षक आयोजन

वहीं बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए सभी व्यंजन बिना चाकू और बिना आग के तैयार किया गया। विद्यालय के प्राचार्य बृज मोहन लाल दास ने सभी प्रतिभागी माताओं और बच्चों की सराहना करते हुए कहा, इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अच्छी आदतों का विकास करते हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता ने अपने संदेश में कहा, “बच्चों को बचपन से ही करके सीखने की ओर प्रेरित करना हमारी शिक्षा का मुख्य उद्देश्य है। आईपीएल (ओरिका), गोमिया के एमसीएम अभिषेक बिस्वास ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “पिट्स मॉडर्न स्कूल केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन कौशल भी सिखा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!