Search

September 11, 2026 8:16 pm

राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन

अक्षय कुमार

रामगढ़। राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों द्वारा नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत एवं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई देने के उद्देश्य से फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एच-ब्लॉक स्थित वर्कशॉप परिसर में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ हुआ। सीनियर विद्यार्थियों ने नवागंतुक छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, तकनीकी एवं सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराया।

img 20260911 wa01794838326760626145703

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य, कविता, मनोरंजक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समारोह को यादगार बना दिया।कुलाधिपति बी. एन. साह ने कहा कि नवप्रवेशी विद्यार्थी विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाएँ तथा विदाई ले रहे विद्यार्थी अपने ज्ञान एवं कौशल के माध्यम से अपने जीवन में सफलता के नए आयाम स्थापित करें और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सचिव प्रियंका कुमारी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सभी अपने ज्ञान, अनुशासन एवं प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) रश्मि, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. (डॉ.) अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार एवं फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय के सभी शिक्षकगण एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. अवनीश कुमार ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन, तकनीकी ज्ञान, नवाचार एवं निरंतर सीखने की भावना के साथ अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन निशा कुमारी ने किया।

img 20260911 wa01806807316974524278016


कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विदाई समारोह के दौरान अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में बिताए अपने अनुभव साझा किए तथा कनिष्ठ विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!