Search

September 12, 2026 8:48 pm

गणेश चतुर्थी पर शांति-सौहार्द बनाए रखने पर जोर, थाना में शांति समिति की बैठक।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर शनिवार को हिरणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता थाना प्रभारी विनय कुमार ने की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि व विभिन्न गणेश पूजा समितियों के सदस्य शामिल हुए।बैठक के दौरान दामिन डाकबंगला, सुंदरपुर, तोड़ाई, मोहनपुर, तारापुर सहित अन्य स्थानों की गणेश पूजा समितियों के सदस्यों ने अपने-अपने पूजा कार्यक्रम, आयोजन व विसर्जन से संबंधित जानकारी दी। समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।थाना प्रभारी ने कहा कि गणेश चतुर्थी आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। सभी पूजा समितियां प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम आयोजित करें। उन्होंने पूजा व विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा किसी तरह की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।बैठक में पूजा पंडालों एवं विसर्जन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। पुलिस एवं पूजा समितियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया। समिति के सदस्यों ने भी पर्व के दौरान प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।बैठक में थाना के मुंशी फारूक, पूजा समिति अध्यक्ष अजय यादव, कामेश्वर रविदास, अमित सिन्हा, विजय रविदास आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!