Search

September 14, 2026 9:00 pm

सेंगेल अभियान का दावा- आदिवासी हितों की लड़ाई को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता।

जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर, संगठन विस्तार के लिए हर कार्यकर्ता को 10 नए लोगों को जोड़ने का दिया लक्ष्य।

सानू कुमार

महेशपुर। आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से सोमवार को महेशपुर प्रखंड स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लुबिन मरांडी ने की। शिविर को संबोधित करते हुए अभियान के हुगली जोनल हेड सह केंद्रीय संयोजक लखीनारायण किस्कू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के नेतृत्व में संगठन आदिवासी समाज की जमीन, भाषा, धर्म और अस्तित्व की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने सीएनटी-एसपीटी एक्ट, संताली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने, सिदो-कान्हू के नाम पर डाक टिकट जारी कराने सहित विभिन्न मुद्दों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरना धर्म कोड, पारसनाथ स्थित मरांग बुरू को लेकर अधिकार, झारखंड में संताली को प्रथम राजभाषा का दर्जा और प्रखंडवार स्थानीय नियोजन नीति जैसे मुद्दों को लेकर भी अभियान आंदोलनरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आदिवासी समाज के हितों से जुड़े मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला सेंगेल छात्र मोर्चा अध्यक्ष रूबीलाल किस्कू ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता सेंगेल कैप्टन की भूमिका निभाए और अपने साथ कम से कम 10 नए लोगों को जोड़कर संगठन का संदेश गांवों तक पहुंचाए। शिविर में रामजीत टुडू, फिलिप सोरेन, दिनेश सोरेन, मक्कू टुडू, सुलेमान किस्कू, मेनेस हेंब्रम, शिबू सोरेन, पियूष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!