Search

September 15, 2026 11:28 pm

सत्य, सेवा और भक्ति से ही ईश्वर की प्राप्ति : सत्यम जी महाराज

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): गणेशोत्सव पर बजरंग युवा क्लब द्वारा धोवाडांगा में आयोजित भागवत कथा के द्वितीय दिवस सोमवार देरशाम कथावाचक सत्यम जी महाराज ने श्रीकृष्ण लीला की विस्तृत चर्चा किया। भागवत कथा को लेकर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। कथावाचक ने प्रवचन देते हुए कहा कि संसार मे सत्य ही यथार्त है। झूठ की प्रपंच ज्यादा समय तक नही टिकती। सत्य वचन व भक्तिपूर्ण श्रद्धा से ही ईश्वर की प्राप्ति होती है। हम मानव जन्म , काफी गौरवपूर्ण है। हमे किसी के स्वच्छ मन को आघात नही करना चाहिए। सत्य वचन व कर्म के साथ भगवान की भक्ति करना जरूरी है। सेवा ही परमो धर्म की व्यख्या को लेकर कहा कि लोगो की निश्वार्थ भाव से सेवा करे। किसी से द्वेष व ईर्ष्या न रखे । दीनहीन लोगो की सेवा करने से परम् लाभ की प्राप्ति होती है। सभी प्राणियों का सेवा करे। इसलिए गलत शब्दो का व्यवहार कभी नही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां भागवत कथा होती है , उस स्थल में देव का वास होता है। कथा से ईश्वरीय शक्ति व ज्ञान की प्राप्ति होता है। इसलिए भागवत कथा का श्रवण करना नितांत आवश्यक है। इस अवसर पर आयोजक समिति के अध्यक्ष चंद्रमोहन साहा , सचिव शम्भूनाथ साहा , उपाध्यक्ष संजय साहा , कृष्णा साहा , प्रेम कुमार साहा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!