Search

September 22, 2026 11:38 pm

बाइक और एक लाख के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित, दस माह से मायके में रहने को मजबूर।

सानू कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के असकंधा गांव निवासी नाफिसा खातून ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाई है. पीड़िता ने स्थानीय थाने में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि उसकी शादी करीब 18 माह पूर्व पश्चिम बंगाल के मुरारोई थाना क्षेत्र अंतर्गत अब्दुल्लापुर गांव के नयापाड़ा निवासी सेखजात शेख के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही पति सेखजात शेख, ससुर फरमान शेख, सास रोहिमा बीबी, रमजान शेख, सद्दाम शेख व सहजाद शेख एकमत होकर दहेज में मोटरसाइकिल और एक लाख रुपये की मांग करने लगे. मांग पूरी नहीं करने पर आरोपियों के द्वारा पीड़िता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. साथ ही तलाक देने की बात कही जाने लगी. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बाद में सभी आरोपियों ने उसे ससुराल से निकाल दिया. वह पिछले करीब 10 माह से अपने मायके में रह रही है. इस दौरान ससुराल वालों ने उसकी किसी तरह की सुध नहीं ली. पीड़िता के द्वारा थाने में दिए गए लिखित शिकायत के आधार पर थाना कांड संख्या 161/26 के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!