Search

September 22, 2026 11:34 pm

प्राथमिकी अभियुक्त समेत दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पाकुड़। मुफस्सिल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में एक प्राथमिकी अभियुक्त और एक वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, थाना कांड संख्या 83/26, दिनांक 1 जुलाई 2026 में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त फेकारूल शेख (पिता हिरासुद्दीन शेख), निवासी ईशाकपुर, को गिरफ्तार किया गया। वहीं मेंटेनेंस केस 325/24 के वारंटी लाल मोहम्मद (पिता स्व. तेनु शेख), निवासी शाहबाजपुर (मालपाड़ा), को भी पकड़ा गया। दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!