Search

September 25, 2026 10:11 pm

रक्त की हर बूंद बनी जिंदगी की उम्मीद, 19 सदस्यों ने किया महादान।

राजकुमार भगत

पाकुड़। जिला प्रशासन के रक्तदान अभियान में इंसानियत फाउंडेशन के 19 सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। रक्तदाताओं ने कहा कि उनका रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में काम आए, इससे बड़ा योगदान कुछ नहीं। इंसानियत फाउंडेशन ने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। संस्था सचिव बानिज शेख, उप सचिव आसादुल, मोकीम, अलाउद्दीन, हसनात, कर्मचारी नवीन, पियूष व रोसा सहित अन्य मौजूद रहे। मौके पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज, डीएस सोहेल अनवर और केके सिंह भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!