Search

September 25, 2026 10:11 pm

गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ एसपी का स्वागत, मालपहाड़ी ओपी की व्यवस्था परखी।

मालखाना और अभिलेखों का लिया जायजा, बेहतर पुलिसिंग के साथ दागियों-वारंटियों पर निगरानी के निर्देश।

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने शुक्रवार को मालपहाड़ी ओपी का वार्षिक निरीक्षण किया। ओपी पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एसपी ने निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, मालखाना, सिरिस्ता, महत्वपूर्ण अभिलेखों और पंजियों की स्थिति का जायजा लिया। रिकॉर्ड को नियमानुसार अद्यतन रखने का निर्देश दिया। एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण और त्वरित अनुसंधान कर मामलों का जल्द निष्पादन करने को कहा। क्षेत्र के चिन्हित दागियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ फरार अपराधियों व वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में मुस्तैदी से ड्यूटी करने, जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाने और नियमों के अनुरूप बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा। बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को पुरस्कृत भी किया गया।

img 20260925 wa00373237669267317457632
img 20260925 wa00368598154459653708131

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!