अक्षय कुमार
बेरमो। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को प्रातः 11 बजे झब्बू सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के आह्वान पर आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। उपस्थित शिक्षिकाओं एवं अन्य सदस्यों ने एक साथ वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। इस अवसर पर जे.एस.एम. इंटर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रेणु मिश्रा एवं डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. विजया श्री सहित शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में स्वीटी कुमारी, विद्या कुमारी, फरहा नाज, सुरेखा कुमारी, सुनीता कुमारी, चंदा सिन्हा, मंजू, अर्चना कुजूर, रूबी घोषाल एवं सुनीता सिंह उपस्थित रहीं। डॉ. रेणु मिश्रा ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया।






