Search

September 26, 2026 10:17 pm

रामगढ़ व्यवहार न्यायालय परिसर में G+3 जिला अधिवक्ता संघ भवन का भव्य शिलान्यास, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर रखी आधारशिला

अक्षय कुमार

रामगढ़। जिला अधिवक्ता संघ, रामगढ़ के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह के दौरान निर्मित होने वाले प्रस्तावित जी+3 जिला अधिवक्ता संघ भवन का शिलान्यास संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह रामगढ़ जिले के जोनल जज दीपक रोशन ने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर नए भवन की आधारशिला रखी।

img 20260926 wa01365619860406991548145
img 20260926 wa0139589648615484753797

“न्याय केवल अधिकार नहीं एक उत्तरदायित्व भी है” तथा “सशक्त अधिवक्ता, सशक्त न्याय, सशक्त समाज” जैसे प्रेरणादायी संदेशों के साथ आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आत्मीय स्वागत से हुआ। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को पौधे भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री रोशन एवं उनकी धर्मपत्नी सारिका भूषण की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथियों के रूप में मो० तौफ़ीक़ुल हसन (प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रामगढ़), ऋतुराज (उपायुक्त रामगढ़), मुकेश कुमार लुनायत, (पुलिस अधीक्षक रामगढ़), राजीव आनंद (प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय, रामगढ़) तथा विशाल श्रीवास्तव (अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम) उपस्थित रहे।

img 20260926 wa01337980390436765816683

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने अधिवक्ताओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि एक सशक्त और जीवंत न्याय प्रणाली की रीढ़ उसके अधिवक्ता होते हैं। आम जनमानस को सुगम, त्वरित, पारदर्शी और न्यायसंगत राहत दिलाने में अधिवक्ताओं का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य माहौल और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से युक्त आधारभूत संरचना प्रदान करना वर्तमान समय की अनिवार्य मांग है। यह प्रस्तावित जी+3 बहुमंजिला अधिवक्ता भवन न केवल वकीलों को बैठने, अध्ययन करने और दैनिक न्यायिक कार्यों के सुचारू संपादन हेतु एक सर्वसुविधायुक्त मंच प्रदान करेगा, बल्कि रामगढ़ जिले में न्यायिक व्यवस्था के बुनियादी ढांचे को एक नया आयाम भी देगा।

img 20260926 wa01382780159389737962776

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो० तौफ़ीक़ुल हसन ने कहा कि न्याय प्रक्रिया को सुगम और प्रभावी बनाने के लिए पीठ और बार के बीच बेहतर समन्वय एवं तालमेल अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बल दिया कि जब न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करते हैं, तो आम जनता को त्वरित और सुलभ न्याय सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने नए भवन के शिलान्यास पर सभी अधिवक्ताओं को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि यह नई आधारभूत संरचना न्यायिक कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करेगी। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि उपायुक्त ऋतुराज ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन न्यायपालिका के साथ निरंतर सामंजस्य बनाकर कार्य करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज और न्यायालय के बीच की सबसे मजबूत कड़ी हैं। इस जी+3 अधिवक्ता संघ भवन के निर्माण से न केवल स्थानीय अधिवक्ताओं बल्कि दूर-दराज से आने वाले वकीलों व फरियादियों दोनों को ही कार्य निष्पादन में अत्यधिक सहूलियत मिलेगी। जिला प्रशासन इस भवन के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण हेतु हर संभव प्रशासनिक एवं तकनीकी सहयोग सुनिश्चित करेगा ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!