पाकुड़: पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त (डीसी) एवं पाकुड़ के पूर्व उपायुक्त मनीष कुमार के सुपुत्र के अन्नप्राशन संस्कार के अवसर पर एक भव्य व गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। पारिवारिक परिवेश में पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुए इस मांगलिक उत्सव में प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक और पत्रकारिता जगत की कई शीर्ष हस्तियों ने शिरकत की।समारोह में उपस्थित अतिथियों ने डीसी मनीष कुमार एवं उनके परिजनों को इस पावन अवसर पर बधाई दी और नवजात को स्वस्थ, यशस्वी व उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्रदान किया। पाकुड़ जिले में अपने कार्यकाल के दौरान कई जनहितैषी और प्रशासनिक सुधारों के लिए विशेष पहचान बनाने वाले मनीष कुमार के इस पारिवारिक आयोजन में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से शुभचिंतक पहुंचे।
प्रमुख हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस मांगलिक अवसर पर झारखंड के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मझगांव विधायक निरल पूर्ति, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी, प्रदेश सचिव राहुल शर्मा तथा कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पारिवारिक सौहार्द, आत्मीयता और उत्साह से परिपूर्ण इस आयोजन में सभी आगंतुकों ने शिशु के दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए परिवार के साथ इस सुखद पल की खुशियां साझा कीं।







