Search

September 27, 2026 10:09 pm

बायो पैथ लैब का एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं और जांच सुविधाओं का लिया जायजा।

पाकुड़िया। मोंगलाबांध स्थित नए सिरे से संचालित होने वाले बायो पैथ लैब का रविवार को एसडीओ साईमन मरांडी ने टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लैब के संचालन की अनुमति और निर्धारित मानकों की जांच करते हुए उपलब्ध संसाधनों, उपकरणों, साफ-सफाई और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।
एसडीओ ने 4डी-यूएसजी, ईसीजी, ब्लड व यूरिन जांच, शुगर, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, लिवर-किडनी फंक्शन समेत अन्य जांच सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने जांच प्रक्रिया, तकनीकी व्यवस्था और कार्यरत कर्मियों से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने लैब प्रबंधन को निर्धारित नियमों और मानकों का पालन करते हुए मरीजों को सटीक, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण जांच सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। लैब प्रबंधन ने अधिकारियों को उपलब्ध उपकरणों और प्रस्तावित सेवाओं की जानकारी दी। लैब के संचालन से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर विभिन्न जांच सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
निरीक्षण के दौरान डीडीएम प्रताप कुमार, हॉस्पिटल मैनेजर विनोद कुमार, सीएचसी पाकुड़िया के डॉ. मंजर आलम, प्रखंड लेखा प्रबंधक प्रभात दास समेत लैब के डायरेक्टर मकसूद अंसारी, फरहान अंसारी, मोइन अंसारी और मारूफ अंसारी मौजूद रहे।

img 20260927 wa00117635966222263852639
img 20260927 wa00123312831716483897110

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!