लिट्टीपाड़ा। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की पाकुड़ जिला इकाई की ओर से रविवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय के समीप प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। समाज को संगठित और मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में विभिन्न गांवों से सैकड़ों समाज के लोग शामिल हुए। अध्यक्षता बानेश्वर साहा ने की। बैठक में पाकुड़ से पहुंचे पर्यवेक्षक अशोक कुमार साहा, अनिल कुमार साहा और कुमार शांतनु की देखरेख में 15 सदस्यीय प्रखंड कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें धनेश्वर कुमार साहा को अध्यक्ष, राजकिशोर साहा को उपाध्यक्ष, हरेन्द्र कुमार साहा को महासचिव, अर्जुन साहा को सचिव, किशोर कुमार साहा को कोषाध्यक्ष, संजय कुमार साहा को मीडिया प्रभारी तथा अशोक कुमार साहा को कार्यालय प्रभारी बनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने समाज के लोगों को एकजुट करने, संगठन को पंचायत और गांव स्तर तक मजबूत करने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। राजू नंदन साहा ने स्वागत भाषण दिया। वहीं दीपक साहा और विश्वनाथ साहा ने समाजहित में संगठन की भूमिका पर विचार रखे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। संगठन को गांव स्तर तक विस्तार देने के लिए तालझारी से दयाल कुमार साहा, बिचामहल से केदार साहा, लेटबारी से रवि साह, पतरापाड़ा से नरेश साह, लिट्टीपाड़ा से उपेंद्र साहा, बड़ा सहरसा से संजय साहा तथा करियोडीह से कल्याण साहा और झन्टू साहा को VLC की जिम्मेदारी दी गई। मौके पर गणेश साहा, राजा कुमार, अजय कुमार साहा, तुलसी साहा, श्रवण कुमार साहा, रोहित साहा, कालीचरण साहा, आशीष कुमार साहा, मुकेश कुमार साहा, महेंद्र साहा और मंटू साहा सहित कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष धनेश्वर कुमार साहा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। ‘जय तेली समाज’ के नारों के साथ बैठक का समापन हुआ।






