Search

September 29, 2026 9:38 pm

स्टेट कबड्डी के लिए पाकुड़ की बालक-बालिका टीम तैयार, 28 खिलाड़ियों का चयन।

पाकुड़। सीनियर स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता के लिए पाकुड़ जिला की बालक एवं बालिका टीम का चयन ट्रायल मंगलवार को रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में हुआ। पाकुड़ जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित ट्रायल में जिलेभर के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन और निर्धारित मापदंडों के आधार पर दोनों वर्गों में 14-14 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
ट्रायल के दौरान जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार, संघ के सचिव उमर फारूक, अध्यक्ष जवाहर कुमार सिंह और मुख्य प्रशिक्षक संजय कुमार भगत मौजूद रहे। अधिकारियों एवं संघ पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनके प्रदर्शन का जायजा लिया। बालक टीम में चयनित खिलाड़ी: प्रिंस कुमार रॉय, बिशम यादव, अनुराग गोस्वामी, अंशु कुमार सिंह, रंजन कुमार, प्रिंस कुमार यादव, चमन कुमार, तुषार पहाड़िया, विवेक साहा, अभिजीत कुमार, नैतिक तिवारी, राज घोष, विशाल कुमार सिंह और सन्नी कुमार राय। बालिका टीम में चयनित खिलाड़ी: मोनाली मंडल, श्वेता रजक, ब्यूटी कुमारी, सामिया खातून, प्रीति सरदार, सुनीति बाकि, अंजुलिना मरांडी, मारिला टुडू, अव्हियाल टुडू, सुरजमुनी टुडू, ब्यूटी मरांडी, सोमिति पहाड़िया, सानिका पहाड़िन और सोनम टुडू।

2 से 4 अक्टूबर तक जामताड़ा में मुकाबले

सीनियर स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 4 अक्टूबर तक जामताड़ा में होगा। पाकुड़ की चयनित बालक और बालिका टीमें प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला कबड्डी संघ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!