Search

October 2, 2026 12:28 am

घर से साल की लकड़ी के 31 चिरान चौखट जब्त, वन विभाग की छापेमारी

अवैध कटाई और तस्करी की आशंका, अन्य लोगों की भूमिका की भी हो रही जांच

अमर भगत

अमड़ापाड़ा/पाकुड़। वन विभाग की विशेष टीम ने बुधवार को जितकुंडी गांव में छापेमारी कर बबलू पहाड़िया के घर से साल की लकड़ी के 31 चिरान चौखट जब्त किए। वन प्रमंडल पदाधिकारी सौरव चंद्रा के निर्देश पर वन क्षेत्र पदाधिकारी बबलू देहरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जब्त लकड़ियों को लेकर अवैध कटाई और परिवहन की आशंका पर जांच शुरू कर दी गई है। वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अवैध लकड़ी कटाई और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!