अक्षय कुमार
रामगढ़। मंगलवार को रामगढ़ थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ के नेतृत्व में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में सभी शांति समिति के सदस्यगण, समाजसेवी एवं दुर्गा पूजा कमिटी के लाइसेंस धारी एवं गैर-लाइसेंस धारी के अध्यक्ष एवं सदस्य गण मौजूद रहे। बैठक में दुर्गा पूजा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश एवं तैयारी पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बारी- बारी से पूजा कमेटी के पदाधिकारी एवं बुद्धिजीवियों ने प्रशासन के समक्ष अपनी बातों को साझा किया। इस दौरान जिला में शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा को मनाने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की रामगढ़ ने सभी पूजा कमेटी के पदाधिकारी को सतर्कता एवं गंभीरता के साथ पूजा की तैयारी करने की बात कही।


मौके पर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आपके सहयोग के लिए तैयार है। आप सभी अपने महत्वपूर्ण आवेदन समय रहते प्रशासन तक पहुंचाएं। वही पुलिस पदाधिकारी आलोक रंजन रामगढ़ द्वारा आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा में कहा गया कि पूजा कमेटी विशेष सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पूजा को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सहित पुलिस पदाधिकारी पूरी तैयारी के साथ आप सभी के लिए मौजूद रहेंगे। समय रहते आप सभी आवश्यक तैयारी के लिए पहल शुरू करें एवं आसामाजिक गतिविधियों की सूचना भी थाना को जरूर दें। सभी रामगढ़ वासियों के आपसी सहयोग एवं जिला प्रशासन के महत्वपूर्ण कदम के माध्यम से हमें जिले में दुर्गा पूजा को सफल बनाना है।
मौके पर बैठक में रोड मैप, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर चर्चा हुई। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक रंजन, हेडक्वार्टर डीएसपी अकरम रजा, रामगढ़ थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक गजेंद्र कुमार पांडे, सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस, नगर परिषद उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





