Search

October 7, 2026 1:00 am

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, युवक गिरफ्तार; लड़की बरामद

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मालपहाड़ी ओपी प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि नाबालिग के गायब होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। पुलिस की तत्परता से नाबालिग को बरामद कर लिया गया, जबकि मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, गिरफ्तार युवक का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!