Search

October 15, 2026 12:06 am

जनहित में आगे आए दो वार्ड पार्षद, क्षतिग्रस्त कलवर्ट की कराई ढलाई

बगानपाड़ा से शिव शीतला मंदिर जाने वाली सड़क पर सुधरी व्यवस्था, हादसे का खतरा टालने की पहल

पाकुड़। बगानपाड़ा से शिव शीतला मंदिर जाने वाली सड़क पर पंडित मोहल्ला के समीप नाले के ऊपर बना पुलिया किसी अज्ञात भारी मालवाहक वाहन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे सड़क पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी और राहगीरों के साथ वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। आम लोगों की परेशानी और संभावित दुर्घटना को देखते हुए वार्ड-15 की पार्षद चंचल सिंह और वार्ड-16 के पार्षद रियाज अंसारी ने संयुक्त पहल करते हुए अपने मार्गदर्शन में बुधवार को क्षतिग्रस्त पुलिया की ढलाई करवाई। इस पहल का उद्देश्य लोगों को संभावित हादसे से बचाना और सड़क पर आवागमन को सुगम बनाए रखना है। दोनों पार्षदों की संयुक्त पहल से क्षतिग्रस्त स्थल को दुरुस्त कराने का प्रयास किया गया, ताकि इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। स्थानीय लोगों के लिए यह सड़क महत्वपूर्ण है, ऐसे में कलवर्ट की मरम्मत से आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में पहल की गई है।

IMG 20261014 WA0034

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!