Search

October 31, 2026 10:31 pm

सरदार पटेल की जयंती पर डीएवी में सत्यनिष्ठा का संकल्प, प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को किया जागरूक

सानू कुमार

डीएवी पब्लिक स्कूल महेशपुर में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. इस अवसर पर विद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दौरान पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसके अलावा विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने संगठन के लिए सत्यनिष्ठा की शपथ ली. सभी ने ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया. प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, कर्तव्यनिष्ठा और भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता पैदा करना था. साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके साहस, दृढ़ संकल्प तथा देश की एकता और अखंडता में उनके योगदान से विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन एकता, अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है. विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपनाते हुए सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों के साथ एक जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए. मौके पर कुलदीप उपाध्याय, बीपी शाही, राजीव कुमार, विकास कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और ईमानदारी के मूल्यों को जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!