प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। वन अधिनियम के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। न्यायालय के आदेश पर शनिवार को लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस ने बड़ा सरसा गांव निवासी शहरुद्दीन अंसारी (पिता अलाउद्दीन अंसारी) के घर इश्तहार चिपकाया। पुलिस टीम ने ढोल-नगाड़े के साथ गांव में मुनादी कर अभियुक्त को निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। पुलिस ने इश्तहार के माध्यम से स्पष्ट किया कि तय अवधि में अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं होने पर उसके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। वन अधिनियम की धारा 33/42 के तहत दर्ज मामले में फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।






