Search

November 11, 2026 10:11 pm

छठ महापर्व पर दो दिन मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद, नगर परिषद ने जारी किया निर्देश।

14 और 15 नवंबर को पूर्ण बंदी, 16 नवंबर को सुबह 9 बजे तक नहीं खुलेंगी दुकानें

पाकुड़। छठ महापर्व की पवित्रता और धार्मिक आस्था को देखते हुए नगर परिषद, पाकुड़ ने शहर में मांस-मछली की बिक्री पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश जारी किया है। इसके तहत नगर परिषद क्षेत्र की सभी मछली, मुर्गी और मीट की दुकानें 14 और 15 नवंबर को पूरी तरह बंद रहेंगी। वहीं, 16 नवंबर को सुबह 9 बजे तक दुकानों को बंद रखना अनिवार्य होगा।
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से 7 नवंबर 2026 को जारी आदेश (ज्ञापांक 1869) में सभी संबंधित दुकानदारों को निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी राजस्व निरीक्षकों, टैक्स दारोगा एवं संबंधित नगर परिषद कर्मियों को सौंपी गई है। साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी वार्ड पार्षदों को भी इसकी सूचना दी गई है। नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि आदेश को अत्यावश्यक मानते हुए निर्धारित अवधि में सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को बंद रखना सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!