Search

November 15, 2026 12:31 pm

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन

धरती आबा को हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

रांची। झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर राजधानी रांची में रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महान जननायक को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित किया और उनके अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

IMG 20261115 WA0039

समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने धरती आबा के ऐतिहासिक संघर्ष और उनके गौरवशाली योगदान को स्मरण किया। भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उनका संघर्ष भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज है।

IMG 20261115 WA0023

इसके पश्चात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिरसा चौक पहुंचे। यहां उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

IMG 20261115 WA0026

उल्लेखनीय है कि भगवान बिरसा मुंडा झारखंड की पहचान, आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के प्रतीक हैं। उनका ऐतिहासिक उलगुलान आंदोलन आज भी अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के साथ धरती आबा की जयंती का यह अवसर राज्य के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और महान सपूतों के बलिदान को याद करने का महत्वपूर्ण दिन है।

IMG 20261115 WA0029

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!