Search

November 15, 2026 8:39 pm

छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी, एसपी ने पुलिस जवानों को दिए जरूरी दिशा निर्देश।

कालीभाषान, टीनबंगला समेत विभिन्न घाटों का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा में सतर्कता बरतने की हिदायत।

पाकुड़। लोक आस्था के महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। रविवार को पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने नगर थाना क्षेत्र के कालीभाषान, टीनबंगला समेत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ड्यूटी के दौरान पूरी मुस्तैदी बरतने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने प्रतिनियुक्त पुलिस बलों को निर्देश दिया कि संध्या अर्घ्य के दौरान घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतें। व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखें। साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। एसपी ने स्पष्ट किया कि छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिस पदाधिकारी और जवान अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर तैनात रहकर लगातार निगरानी रखें। निरीक्षण के दौरान पाकुड़ नगर थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!