Search

November 16, 2026 10:27 pm

जनता का अपनापन देख गदगद हुए आलमगीर, बोले- आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी

बोस्टनडांगा, हमरूल और चेगडांगा में किया जनसंपर्क, ग्रामीणों ने समस्याएं रखीं तो पूर्व मंत्री ने दिया समाधान का भरोसा।

पाकुड़। पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के बोस्टनडांगा, हमारू और चेगडांगा गांव पहुंचे। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने ग्रामीणों का हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों का उत्साह और उनके प्रति दिखा अपनापन चर्चा का केंद्र रहा। लोगों ने खुलकर अपनी बातें रखीं और आलमगीर आलम के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि कांग्रेस और उनके साथ जनता का जुड़ाव हमेशा कायम रहेगा। ग्रामीणों के इस स्नेह से अभिभूत आलमगीर आलम ने कहा, आपका विश्वास मेरी जिम्मेदारी है और इस विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा। जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना मेरा कर्तव्य है। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने नाला निर्माण, बिजली, चापाकल, पीसीसी सड़क, वृद्धावस्था पेंशन और मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं। पूर्व मंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित स्तर पर उठाने और समाधान का प्रयास करने का भरोसा दिया।
आलमगीर आलम ने कहा कि गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई कांग्रेस हमेशा लड़ती रही है। जनता के बीच रहकर उनकी परेशानियों को समझना ही राजनीति का असली उद्देश्य है। इस दौरान ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अच्छी भागीदारी रही। मौके पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला उपाध्यक्ष असद हुसैन, शाहीन परवेज, बिलाल शेख, सेलिम हुसैन, रामविलास महतो, डॉ. जोहरुल इस्लाम, मोहम्मद सिराजुद्दीन, मोतिउर रहमान, शाहिद इकबाल उर्फ चंचल, हैदर अली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

IMG 20261116 WA0157
IMG 20261116 WA0156 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!