Search

November 21, 2026 4:21 pm

पारंपरिक भैंसा लड़ाई का रोमांच, दूर-दराज के गांवों से पहुंचे प्रतिभागी

जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेम्ब्रम ने किया उद्घाटन, विजेताओं को मिला 15 हजार, 10 हजार और 5 हजार रुपये का पुरस्कार।

पाकुड़िया (पाकुड़): पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत मटियाल गांव में पारंपरिक भैंसा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने-अपने भैंसों के साथ पहुंचे। मुकाबले को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। पूरे आयोजन के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेम्ब्रम उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में लखीपोखर, मटियाल, राजपोखर और भालूकचूमा सहित विभिन्न गांवों के भैंसों ने मुकाबले में हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबले के बाद विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 15 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 10 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपये निर्धारित किया गया था।
इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की पारंपरिक संस्कृति और आपसी मेल-मिलाप को बढ़ावा देने का माध्यम बनते हैं। प्रतियोगिता के दौरान आसपास के गांवों के लोगों की भागीदारी से मटियाल में उत्सवी माहौल बना रहा।
मौके पर क्लब के अध्यक्ष सुभाष मुर्मू, सचिव संदीप मुर्मू, सुरेश मरांडी, सनावल अंसारी एवं पंचायत समिति सदस्य रमेश मुर्मू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

IMG 20261121 WA0027
IMG 20261121 WA0026 1

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!