Search

May 19, 2026 6:52 pm

44 वाँ झारखंड दिवस की सफलता को लेकर झामुमो पाकुडिया की बैठक आयोजित

मृत्युंजय कुमार

सभी कार्यकर्ता‎ओं को घरों में पार्टी का झंडा लगाने का निर्देश‎

पाकुडिया: ( ए सँ ) आगामी 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में आयोजित‎ होने वाले 44 वाँ झारखंड दिवस की तैयारियों को लेकर पाकुडिया प्रखंड कार्यालय झामुमो की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा* ने किया साथ मे प्रखड सचिव मईनुद्दीन अंसारी भी मौजुद थे। अध्यक्ष ने बैठक मे पहुंचे‎ पंचायत‎ अध्यक्ष/सचिव एवं‎ कार्यकर्ता‎ओं से कहा की इस बार झारखंड दिवस को यादगार बनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए‎ सभी कार्यकर्ता‎ अभी से लग जाए। सभी अपने-अपने घरों पर पार्टी‎ का झंडा लगाये एव दीवार लेखन करें। साथ ही प्रखंड मे लगने वाले सभी हाट-बजार में लाउडस्पीकर से प्रचार-प्रसार करें‎ ताकि अधिक से अधिक लोग 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान पहुंचे‎ और गुरू जी शिबु सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित हमारे पार्टी के तमाम मंत्री,सासंद व विधायक‎ के संदेश‎ को सुन कर आमजन तक पहुचाने का कार्य करेंगे‎। इस दौरान सभी पंचायत‎ अध्यक्ष/सचिव सक्रिय कार्यकर्ता‎ जाने-आने के लिए वाहन की व्यवस्था के साथ-साथ प्रत्येक‎ वाहन पर नगाड़ा एवं पांरपरिक तीर धनुष के साथ दुमका गांधी मैदान पहुंचे‎ ऐसी व्यवस्था कार्यकर्ता‎ओं को करना है प्रखंड के विभिन्न‎ जगहो पर चौक मोड़ एवं सीमा पर तोरण द्वार बनाया जाएगा। बता दे की कोरोना महामारी के कारण दो वर्षों बाद 2 फरवरी झारखंड दिवस दुमका मे मनाया जा रहा है जिससे कार्यकर्ता‎ओं में काफी उत्साह‎ है। बैठक में 26 जनवरी‎ गणतंत्रता दिवस मनाने को लेकर भी चर्चा की गयी चर्चा‎ बाद निर्णय लिया गया की झामुमो प्रखंड कार्यालय मे 09:15 बजे माननीय विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी के हाथों झंडोतोलन किया जाएगा।मौके पर केन्द्रीय सदस्य देबीलाल हाँसदा खुरशेद आलम,अशोक भगत,देवीधन टुडू,मेहलाईल अंसारी,मंजर आलम,कुबराज मरांडी,अली मुहम्मद,मनेजार हेम्ब्रम,सुबाषिनी मुर्मू,छोटू भगत,रेफाईल मुर्मू,परमेश्वर मरांडी,जयफुल अंसारी,मंटू भगत,नेजाम अंसारी,विश्वजीत दास,विनोद भगत,सुरज रविदास,अकबर अली,विश्वनाथ मुर्मू,ऐनोस मुर्मू,नरेश हाँसदा,सोयलेन मुर्मू,फुलोमिना हेम्ब्रम,हफाजुद्दीन अंसारी,कन्हैया भगत,सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ता‎ मौजुद थे।

img 20230123 wa00364684461114440848043
img 20230123 wa0032951851666153241830
img 20230123 wa00371070540371062729242
img 20230123 wa00342924048229870854691
img 20230123 wa00317768168107279610456
img 20230123 wa00303830167613825531142

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!