पाकुड़िया (पाकुड़): पाकुड़िया बजार में सरस्वती पूजा और 26 जनवरी को लेकर बाजारों में दिखी रौनक | पूजा को लेकर प्रसाद की बिक्री काफी जोर-शोर से थी तथा तिरंगा झंडा की दुकानों में भी भीड़ देखी गई | इस बार अगले वर्ष की तुलना में फलों की कीमतों में काफी महंगाई देखी गई|शरबत आलू 20 रु प्रति किलो ,बैर 60रु प्रति किलो, केला 40 दर्जन, गाजर 30रु प्रति किलो के दर से बिक रही है
ज्ञान की अधिष्ठात्री विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा और 26 जनवरी की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है जिसको लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह है प्रखंड के लगभग सभी विद्यालय एवं अन्य स्थल पर मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा अर्चना अति प्रात काल से ही शुरू हो जाएंगे प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी गांव में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा बड़े ही धूमधाम से की जाएगी










