राजकुमार भगत
पाकुड़ । समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय विकास अनुदान समेत अन्य राशियों को पी एफ एम एस पोर्टल के माध्यम से खर्च करने, अभिश्रव अपलोड करने, एक साथ एक से अधिक अभिश्रव अपलोड करने, वेंडर बनाने, एक साथ एक से अधिक वेंडर को राशि हस्तानांतरित करने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक बिजय नंदन त्रिवेदी एवं अनुप लाल साहा के द्वारा बताया गया कि विद्यालय विकास एवं अन्य सभी मद में खर्च की गई राशि का बिल अपलोड का कार्य स्वयं प्रधानाध्यापक को करना है। बिल अपलोड करने समेत अन्य तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार राय, सुकुमार सिंह, अतिकुर रहमान, समीम अख्तर, शंभु शरण यादव, जनमेजय महतो, उत्तम मंडल समेत अन्य प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने प्रशिक्षण लिया।





